मध्य प्रदेशराज्‍य

Railway Alert: वैष्णो देवी सहित कई ट्रेनें 12 घंटे तक देरी से चल रहीं, निर्माण कार्य के कारण कई गाड़ियां डायवर्ट

By Admin|09 Jul 2026, 3:34 PM
f X W

 जालंधर
 सिटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कई रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई और घंटों तक स्टेशन पर ही इंतजार करने के लिए मजबूर भी होना पड़ा। देश के विभिन्न मंडलों में चल रहे निर्माण कार्यों के चलते कई रेलगाड़ियों को बदले हुए समय पर चलाया जा रहा है और कइयों को डायवर्ट रूट पर।

बुधवार को अमृतसर क्लोन स्पेशल 12 घंटे देरी से पहुंची। इसी तरह से अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, लोहित एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल, गोल्डन टैंपल सवा चार घंटे, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, दादर एक्सप्रेस चार घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, मालवा सुपरफास्ट तीन घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस पौने तीन घंटे,

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सुपरफास्ट, जनसेवा एक्सप्रेस ढाई घंटे, जेहमल एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, शान ए पंजाब एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, पठानकोट सुपरफास्ट, हेमकुंट एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा, लुधियाना छेहर्टा एमईएमयू पौना घंटा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सरबत दा भला एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से पहुंची।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  भारतीय ज्ञान परंपरा की वैज्ञानिक मान्यताओं को जनजीवन के व्यवहार में उतारना आवश्यक

Related Articles

Back to top button