राजनांदगांव : नंदई नंदई चौक पर चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार ...
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध ,
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
आरोपी आदतन आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके विरुद्ध पूर्व में हत्या, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं
गिरफ्तार आरोपी
रितेश यादव उर्फ लारो यादव, पिता शिव यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी नंदई दुकाला चौक, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अपराध, अवैध गतिविधियों, अवैध शराब बिक्री एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 03.09.2026 को थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नंदई चौक स्थित आम स्थान पर एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर आम नागरिकों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी रितेश यादव उर्फ लारो यादव को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 410/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी आदतन आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके विरुद्ध पूर्व में थाना बसंतपुर में हत्या, चोरी एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन, प्र0आर0 किशोर यादव, आरक्षक कुश बघेल, रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर एवं अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब, सट्टा एवं अन्य असामाजिक तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
