DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजनांतर्गत नगरीय क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन 02 दिसम्बर से

By kadwaghut|01 Dec 2025, 4:12 PM
f X W

उत्तर बस्तर कांकेर, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजनांतर्गत घरों में सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए आम लोगों को जागरूक करने हेतु जिले के सभी नगरपालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार 02 दिसम्बर मंगलवार को न्यु कम्युनिटी हॉल सामुदायिक भवन कांकेर में, 03 दिसम्बर बुधवार को सामुदायिक भवन नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में, 04 दिसम्बर गुरूवार को नगर पंचायत भवन अंतागढ़ और चारामा में तथा 05 दिसम्बर शुक्रवार को नगर पंचायत भवन पखांजूर एवं नरहरपुर में शिविर आयोजित किए जाएंगें। उक्त शिविर में कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग के साथ ही विभागीय अधिकारी एवं पंजीकृत वेंडर उपस्थित रहेंगे, उनके द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर अंतर्गत घरों में सौर ऊर्जा पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं का पंजीयन मौके पर किया जाएगा, साथ ही इस योजना का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  भिलाई में साइबर अपराध पर पुलिस की कार्रवाई, म्यूल अकाउंट्स के जरिए ठगी करने वाले 7 आरोपी पकड़े गए

Related Articles

Back to top button