कवर्धा जिलाछत्तीसगढ़

CG : अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 125 छापेमारी …

By kadwaghut|03 Sep 2026, 12:19 PM
f X W

कवर्धा: जिला आबकारी विभाग कबीरधाम द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अगस्त 2026 में विभाग द्वारा कुल 125 छापेमारी कार्यवाही करते हुए 82 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मुकेश पाण्डेय ने बताया कि दर्ज प्रकरणों में 07 गैर-जमानतीय प्रकरण तथा 02 प्रकरण अन्य राज्य हरियाणा एवं मध्यप्रदेश निर्मित मदिरा से संबंधित हैं। विभागीय टीमों द्वारा कार्रवाई के दौरान 65.32 बल्क लीटर देशी मदिरा, 5.25 बल्क लीटर विदेशी मदिरा तथा 188.00 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब, इस प्रकार कुल 258.57 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई है। इसके साथ ही 2540 किलोग्राम महुआ लाहन भी जप्त किया गया है। जब्त मदिरा में 22.56 बल्क लीटर अन्य राज्य हरियाणा एवं मध्यप्रदेश निर्मित मदिरा शामिल है। अवैध मदिरा के परिवहन में प्रयुक्त 02 वाहन, जिसमें दोपहिया एवं चारपहिया वाहन शामिल हैं, को भी विभागीय टीम द्वारा जब्त किया गया है। जब्त मदिरा, वाहन एवं अन्य सामग्रियों का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 10 लाख 46 हजार 44 रुपए है।

Advertisement
Advertisement

उन्होेंने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन अथवा विक्रय से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर इसकी सूचना विभाग को दें, ताकि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई की जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : निष्कासित पूर्व महामंत्री पर एक और FIR दर्ज ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins