राजनांदगांव : हलषष्ठी पर पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की…
डोंगरगांव | संतान की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना का पर्व हलषष्ठी (कमरछठ) नगर में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी के निवास पर कमरछठ की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
जहां नगरीय क्षेत्र की बड़ी संख्या में माताओं व बहनों ने पूजा अर्चना की। आयोजन के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार (कुंड) बनाकर भगवान शिव, माता पार्वती और हलषष्ठी माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
अगली खबर लोड हो रही है...
