kadwaghut logo final
छुरिया के भोलापुर मार्ग में हुए स्कऍर्पियो-बाइक की टक्कर में तीन सगे भाई बहन की मौत हो गई। तीन भाई -बहनों की मौत से गहिराभेड़ी गांव में मातम पसर गया है। बुधवार सुबह मृतक संदीप साहू (20) और भूपेश्वरी साहू (23) का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। जबकि टिकेश्वरी साहू (25) का अंतिम संस्कार उससे ससुराल अंबागढ़ चौकी के दाऊ टोला में हुआ।
दरअसल टिकेश्वरी साहू की शादी मई ही हुई थी। शादी के बाद पहली राखी मनाने में वह अपने मायके गहिराभेड़ी आई थी। बुधवार को टिकेश्वरी वापस अपने ससुराल लौटने वाली थी। इसके पहले मंगलवार को उसके प्रेगनेंसी की संभावना में वह छोटी बहन भूपेश्वरी और छोटे भाई संदीप के साथ बाइक में छुरिया गई। जहां हास्पिटल में हेल्थ चेकअप और कुछ जरुरी खरीददारी करने के बाद तीनों वापस अपने गांव गहिराभेड़ी लौट रहे थे। लेकर गए थे।
तीनों भाई बहन एक ही बाइक में सवार थे। शाम करीब 7.30 से 8 बजे के करीब तीनों भोलापुर- शिकारी महका मार्ग के पास पहुंचे थे। तभी उन्हें विपरीत दिशा से आ रहे स्कार्पियो क्रमांक सीजी 08 एएस 7530 के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी।हादसे में दम तोड़ने वाले तीन भाई बहनों की एक और बड़ी बहन है। जिसकी शादी भी हो चुकी हैं। कुल चार भाई बहनों और माता-पिता का खुशहाल परिवार था।
हादसे में संदीप साहू और भूपेश्वरी साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल टिकेश्वरी साहू को इलाज के लिए छुरिया हास्पिटल लाया गया। जहां कुछ ही देर में टिकेश्वरी ने भी दम तोड़ दिया। स्कार्पियो की ठोकर से तीनों के सिर, हाथ पैर सहित अंदरुनी चोटें आई थी। तीनों की मौत की खबर सुनते ही परिजन स्तब्ध हो गए। रात में ही छुरिया हास्पिटल में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बुधवार सुबह तीनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
स्कार्पियो तेज रफ्तार में थी चालक नियंत्रण नहीं बना सका। जिसकी वजह से उसने सामने आ रही भाई-बहनों की बाइक को ठोकर मार दी। स्कार्पियो की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिस जगह घटना हुई वहां से 30 मीटर दूर खेत में बाइक छिंकट गई। जबकि तीनों भाई बहन सड़क किनारे ही बेसुध होकर गिर गए। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।
इलाज के लिए ले जा रहे थे उसी की हादसे में हुई मौत इधर टक्कर के बाद खेत में पटली स्कार्पियो में भी पांच लोग सवार थे। ग्राम भोलापुर में रहने वाले 67 वर्षीय कमल बंजारे को अचानक बीपी बढ़ने की शिकायत हुई। जिसे स्कार्पियों के माध्यम से परिवार के सदस्य छुरिया हास्पिटल लेकर जा रहे थे। स्कार्पियो के पलटने पर कमल बंजारे बुरी तरह भीतर दब गए और दम तोड़ दिया।
