kadwaghut logo final
बांधाबाजार , ग्राम दक्कोटोला तहसील अंबागढ़ चौकी के सृष्टि संस्था परियोजना कार्यालय के द्वारा ग्राम स्तरीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण दिया गया। सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन अधिकार और व्यक्तिगत वन अधिकार प्राप्त गांव के ग्राम सभा सदस्यों को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कार्य क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण अंबागढ़ चौकी तहसील के ग्राम पड़की, चमरूटोला, भुरभूसी, संसारगढ़, खैरी, देवरसुर, वर्चाकुटुंब, गेशीटोला और मोहला तहसील के ग्राम माधोपुर, ग्राम बमनी को विभिन्न चरणों में आयोजित किया।
इन ग्राम सभा सदस्यों को वन अधिकार अधिनियम के संवैधानिक प्रावधान और ग्राम सभा को सशक्त बनाने, विभिन्न तकनीकी प्रक्रिया व रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार और प्रबंधन योजना की जानकारी दी गई। हर गांव में ग्राम सभा सदस्यों ने वन संसाधन प्रबंधन अधिकार के विशेष मुद्दों को समझने अपने विचार साझा कर समाधान किया गया।
397 लोगों को दिया प्रशिक्षण: क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में वनांचल के 10 गांव की कुल महिला 186 और पुरुष वर्ग 211 कुल 397 लोगों ने सक्रिय रूप से प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया है।
