DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : जनकल्याणकारी योजनाओं में लक्ष्य अनुरूप प्रगति और जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर कलेक्टर ने दिए निर्देश

By kadwaghut|01 Sep 2026, 5:06 PM
f X W

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की नियमित एवं व्यक्तिगत स्तर पर मॉनिटरिंग करने तथा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन के बीच शासन की शिकायत निवारण व्यवस्था के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचे।

Advertisement
Advertisement


          बैठक में कलेक्टर ने वन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित करने, धनपुर स्थित आदि शक्ति दुर्गा मंदिर में चढ़ावे एवं कीमती हार, गहने आदि वस्तुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-ऑफिस के क्रियान्वयन की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी विभागों में ई-ऑफिस की उपयोगिता सुनिश्चित करने कहा। इसके साथ ही लाइवलीहुड कॉलेज, नवीन कन्या महाविद्यालय तथा मरवाही में सहकारी बैंक की शाखा के लिए अंतिम रूप से भूमि चिन्हित करने और दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर आबादी भूमि के पट्टे प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला अस्पताल भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने तथा जिला अस्पताल परिसर स्थित साधु हॉल में कैंटीन संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संबंधित जानकारी ऑनलाइन करने तथा राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


               कलेक्टर ने स्कूलों में आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, प्राथमिक शाला के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बनाने तथा बैगा-गुनिया सम्मान योजना के तहत गौरेला एवं पेण्ड्रा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव भेजने कहा। उन्होंने पीडीएस दुकानों में पर्याप्त खाद्यान्न भंडारण सुनिश्चित करने तथा दुकान संचालन में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
            कलेक्टर ने दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के आवेदन से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया ऑनलाइन करने, भारत पशु एप में पशुपालकों की जानकारी अद्यतन करने तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस ट्रेडर्स योजना के तहत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन बढ़ाने तथा जल वितरण संचालकों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण उपरांत उनके नियोजन की कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिली मदद, हरमनिया देवी के सपनों को मिली नई उड़ान ...


कलेक्टर ने पीएमओ पोर्टल, मुख्यमंत्री जन शिकायत, मुख्यमंत्री निवास जनदर्शन एवं कलेक्टर कार्यालय में एक माह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को ऐसे प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग करते हुए मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कहा। बैठक में वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर दिलेराम डाहिरे सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins