छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गर्भगृह में जन्मदिन मनाने व भगवान को केक का भोग लगाने का विरोध …

By kadwaghut|05 Sep 2026, 11:44 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी l नगर के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के गर्भगृह में मंगलवार को जन्मोत्सव मनाने व भगवान हनुमान को केक का भोग लगाने की घटना ने नगर में तूल पकड लिया है। सकल हिंदू समाज ने इस मामले में सनातनियों व हिन्दूओं की धार्मिक भावनाओं व आस्था से खिलवाड़ व अपमान बताते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

नगर के वार्ड 14 -15 के मध्य स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के गर्भगृह में नपं उपाध्यक्ष भाजपा नेता पवन गुप्ता के द्वारा अपना जन्मदिन मनाना व भगवान को केक का भोग लगाने के मामले में नगर की राजनीति में उबाल ला दिया है। हिंदू संगठनों से जुड़े नगर के कई पदाधिकारी हिंदूओं की भावानाओं तथा आस्थाओं के खिलाफ बता कर कार्रवाई की मांग कर रहे है।

जिले में शिवसेना के प्रमुख संगठक दिनेश ताम्रकार, व्यापारी संघ के नगर अध्यक्ष संजय लाटा, भाजयुमो नेता सतीश शर्मा, वार्ड 15 के पार्षद भाजपा नेता कांशी निषाद, भाजपा किसान मोर्चा के संदीप दुबे, भाजयुमो नेता बाबु दुबे, समाजसेवी दीपचंद रजक, पुरूषोत्तम ठावरे, पिन्टू तिवारी, अप्पु लाटा, आशीष तिवारी, उत्तम गिरी गोस्वामी, वेदप्रकाश दुबे इत्यादि पदाधिकाारियों ने कहा कि गर्भगृह में जन्मोत्सव मनाया जाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। मामला में शुक्रवार दोपहर 2 बजे हिंदू संगठनों व भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों ने कार्रवाई के लिए शिकायत पत्र सौंपा है।

कुछ लोग बेवजह इस मामले को तूल दे रहे हैं नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि वे स्वयं हिंदू हैं और जिम्मेदार पदाधिकारी हैं, वे कैसे हिंदूओं की भावनाओं व आस्थाओं को ठेंस नहीं पहुंचा सकते हैं। कुछ लोग बेवजह इस मामले को तूल दे रहे हैं और राजनीति कर रहे हैं।

READ ALSO  CG : सीएम साय ने किया केंद्रीय गृह मंत्री शाह का स्वागत ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button