छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नीम, पीपल, तुलसी व छायादार पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प…

By kadwaghut|27 Jul 2026, 11:35 AM
f X W

डोंगरगढ़| ग्राम पंचायत भैंसरा पर्यावरण संरक्षण और मातृ प्रेम का संदेश देते हुए हाई स्कूल भैंसरा में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्कूल प्रबंधन ने मिलकर 10 पौधे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल अध्यक्ष दुर्गेश्वरी विश्वकर्मा ने की।

Advertisement
Advertisement

उनके साथ स्कूल सदस्य सरस्वती कुंजाम, सावित्री कंवर और कोमल कंवर विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नीम, पीपल, तुलसी और अन्य छायादार पौधे स्कूल परिसर में लगाए गए। हर पौधे के साथ मां के नाम की पट्टी भी बांधी गई। छात्राओं ने मां हमें जीवन देती है, पेड़ हमें जीवन देते हैं के नारे भी लगाए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : दंत विभाग में एक्स-रे मशीन नहीं, लैपटॉप से चल रहा काम…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins