छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डोंगरगांव के 2 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट में हुआ चयन…

By kadwaghut|01 Sep 2026, 11:43 AM
f X W

डोंगरगांव, पीएम सेजेश स्कूल के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों साहिल पटेल और प्रवीण कुमार साहू का अंडर-17 बालक शतरंज वर्ग में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों विद्यार्थी मुंगेली में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय के प्राचार्य भारत लाल देवांगन ने दोनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक हारून कुरैशी ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन व मेहनत के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मध्यप्रदेश में जनसमस्याओं पर एक्शन, CM हेल्पलाइन की 2.31 लाख शिकायतों की समीक्षा

Related Articles

Back to top button