छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग, प्रदर्शन आज …

By kadwaghut|22 Aug 2026, 9:55 AM
f X W

राजनांदगांव l छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिले के चारों ब्लाक राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, छुरिया में 22 अगस्त को सुबह 11 बजे से एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय धरना-प्रदर्शन होगा। यह आयोजन ब्लाक इकाइयों की ओर से किया जाएगा।

जिला सचिव ओमप्रकाश साहू, अमिताभ दुफारे ने बताया सेवारत सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करना पदोन्नति में टीईटी को आधार न बनाना, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देना, मोदी की गारंटी के तहत पहली नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करना, वेतन विसंगति दूर करना, शिक्षकों को पेंशन सहित सभी लाभ देना, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से जुड़ी मांग भी शामिल है।

उन्होंने कहा िक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और आत्मसम्मान की लड़ाई के तहत होने वाले इस प्रदर्शन में बड़ी शिक्षक शामिल होंगे। इसी कड़ी में 29 अगस्त को जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन होगा। 5 सितंबर शिक्षक दिवस तक मांगें पूरी नहीं होने पर पूरे प्रदेश में प्रांत स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पेवर ब्लॉक काम में 13 करोड़ की गड़बड़ी! भिलाई निगम के अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins