kadwaghut logo final
राजनांदगांव , शिक्षक साझा मंच के बैनर तले दुर्ग में सेवा सुरक्षा रक्षा सूत्र पदयात्रा हुई। महिला शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव को राखी बांधी। महिला शिक्षकों ने सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के हितों की रक्षा, सेवा सुरक्षा को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया।
इसके बाद शिक्षकों ने हड़ताल खत्म की। प्रांतीय संयोजक रविन्द्र राठौर, विकास सिंह राजपूत, प्रदीप पांडेय, मनीष मिश्रा ने नेतृत्व किया। जिला संयोजक छन्नूलाल साहू, सह संयोजक अजय कड़व ने बताया शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने वार्ता के लिए बुलाया था। वार्ता में सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, विभागीय स्तर पर टीईटी, वेतन विसंगति, पहली नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर सभी आर्थिक लाभ, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति पर चर्चा हुई।
