DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : इदवारा बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.66 करोड़ मंजूर

By kadwaghut|31 Aug 2026, 3:38 PM
f X W

बीजापुर जिले को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने बीजापुर जिले के विकासखंड भैरमगढ़ में सिंचाई सुविधाओं को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित इदवारा बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए शासन द्वारा 2 करोड़ 66 लाख 70 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

       जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस सर्वेक्षण कार्य के पूरा होने से क्षेत्र में जल भंडारण क्षमता और सिंचाई रकबे का सही आकलन हो सकेगा। इस परियोजना के आगे बढ़ने से स्थानीय किसानों को खेती-किसानी के लिए पर्याप्त जल मिलेगा, जिससे बीजापुर जिले के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जिनशासन का सार है नवपद,आराधना में समाहित है सभी तत्व : मुनि संवेगरत्न सागर ..

Related Articles

Back to top button