छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : विकास मेटालिक प्लांट में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई…

By lokesh sharma|15 Dec 2025, 12:37 PM
f X W

रायपुर । खरोरा के समीप ग्राम बरतोरी स्थित विकास मेटालिक प्लांट में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम किरना निवासी गुलाब राम वर्मा (25 साल) के रूप में हुई है, जो प्लांट की लैब में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर को लैब में काम करते समय गुलाब राम को अचानक उल्टी होने लगी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन पप्पू वर्मा ने आरोप लगाया है कि लैब में रासायनिक प्रभाव के कारण उसकी मौत हुई है।

Advertisement
Advertisement

गुलाब राम अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता मानसिक रूप से पीड़ित हैं, और घर पर उसकी बहन, दादा-दादी रहते हैं। घटना के बाद, मृतक के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण कंपनी गेट के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे कड़ाके की ठंड में रातभर खुले आसमान के नीचे धरना प्रदर्शन करते रहे। परिजनों ने कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, उपविजेता का खिताब किया अपने नाम

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins