छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सावन झूला, लोक गीतों के साथ राधा मंडली ने मनाया उत्सव, बांटीं खुशियां…

By kadwaghut|31 Aug 2026, 10:46 AM
f X W

राजनांदगांव , वार्ड क्रमांक 7 के श्रीराम कालोनी में राधा मंडली महिला समूह द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया। समूह की अध्यक्ष पार्वती चौहान के नेतृत्व में सावन उत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

इस अवसर पर पारंपरिक झूला झूलने, सावन के लोकगीत गाने और सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसने पूरे कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में भाग लिया और एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं पार्वती चौहान ने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं। आने वाले समय में भी इसी तरह के सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : धमतरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ, देखें तस्वीरें ...

Related Articles

Back to top button