छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पंप लगाते समय करंट लगा, युवक की मौत…

डोंगरगांव | कुमरदा तहसील के पहलवान चारभांटा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक हादसे में 35 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 7:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान फिरोज कुमार ओटी पिता रज्जु राम उम्र 35 वर्ष निवासी पहलवान चारभांटा कुमरदा तहसील के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार फिरोज कुमार ईट पकाने के कार्य के लिए पानी की व्यवस्था करने नल में पंप लगा रहा था।

इसी दौरान अचानक वह बिजली करंट के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। मृतक के पिता रज्जु राम ने सबसे पहले अपने पुत्र को करंट की चपेट में देखा और तत्काल अन्य लोगों की मदद से उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मृत घोषित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button