बिहार / झारखण्डराज्‍य

पटना में ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगी राहत, कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल तैयार; नवंबर में मीठापुर फ्लाईओवर भी खुलेगा

By Admin|30 Aug 2026, 4:55 PM
f X W

पटना 
कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल बनकर तैयार हो गया है। गंगा नदी पर करीब 5000 करोड़ की लागत से निर्मित कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल राज्य के सड़क नेटवर्क दक्षिण और उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण सेतु होगा। अधिकारियों के अनुसार यह एक्स्ट्राडोज्ड केबल ब्रिज अपनी आधुनिक तकनीक और शानदार इंजीनियरिंग के लिए जाना जाएगा।

पथ निर्माण विभाग की देखरेख में बीएसआरडीसीएल की ओर से निर्मित कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल की लंबाई करीब 9.76 किमी है, जो 67 मजबूत पिलरों पर टिका हुआ है। पहुंच पथों को शामिल करने पर इस पूरी मेगा परियोजना की लंबाई 19.30 किमी हो जाती है। इसके निर्माण से पटना का समस्तीपुर समेत संपूर्ण उत्तर बिहार से सीधा और सुगम संपर्क स्थापित हो जाएगा।

पथ निर्माण सचिव पंकज पाल ने बताया कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के चालू होने से वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही आसान होगी। यह पुल पटना में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पंकज पाल के अनुसार इस महासेतु के माध्यम से पटना रिंग रोड और आमस-दरभंगा मार्ग का भी जुड़ाव होगा।

मीठापुर सब्जी मंडी फ्लाईओवर नवंबर में चालू होगा
राजधानी पटना के मीठापुर सब्जी मंडी 5000 करोड़ का कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल तैयार, पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसानइलाके में क्षतिग्रस्त फ्लाईओवर के हिस्से का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने नवंबर तक इस फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन फिर से शुरू करने का लक्ष्य रखा है। पुल के चार पिलर और गार्डर का काम बचा हुआ जो पूरा किया जा रहा है। पिछले साल मानसून के दौरान भारी बारिश के कारण मीठापुर सब्जी मंडी के समीप सर्विस रोड के धसने से फ्लाईओवर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से फ्लाईओवर पर यातायात रोक दिया गया है।

READ ALSO  छठ पूजा से पहले भी बढ़ सकती हैं बसों की कीमतें, बिहार-UP जाने वाले यात्रियों को महंगे टिकट की चिंता

पुल के क्षतिग्रस्त भाग को ठीक करने के लिए चार पिलरों का काम अंतिम चरण में है। एजेंसी का प्रयास है कि काम को तय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाए। सब्जी मंडी के पास फ्लाईओवर का हिस्सा बंद रहने की वजह से पिछले एक साल से नीचे की सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव बना रहता है। मीठापुर सब्जी मंडी इलाके में सुबह और शाम के पीक समय के दौरान घंटों जाम लगा रहता है। इस मार्ग के प्रभावित होने से कंकड़बाग, चितकोहरा, मीठापुर बस स्टैंड (पुराना) और न्यू बाइपास की ओर जाने-आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मीठापुर-करबिगहिया और महुली फ्लाईओवर से मिली राहत
शहरवासियों के लिए एक राहत है कि मीठापुर-करबिगहिया फ्लाईओवर और मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड चालू हो गया। इससे पटना जंक्शन के करबिगहिया साइड, जीपीओ, आर-ब्लॉक और गया-जहानाबाद मार्ग पर जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है। पुल निर्माण निगम के अधिकारियों का कहना है कि सब्जी मंडी वाले हिस्से का बचा हुआ चार पिलर और गर्डर का काम नवंबर तक पूरा होगा। इसके बाद इसपर आवागमन शुरू हो जाएगा। लोगों को जाम से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button