छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : एमबीबीएस के लिए डॉली साहू का चयन…

By kadwaghut|30 Aug 2026, 11:55 AM
f X W

डोंगरगांव| ग्राम अन्नुटोला निवासी डॉली साहू पिता रोमलाल साहू का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में हुआ है। डॉली ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर मेडिकल शिक्षा के लिए चयनित होना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। डॉली के एमबीबीएस में चयन पर काशी राम साहू, शिक्षक गुमान साहू, परिक्षेत्र साहू समाज अध्यक्ष ललित साहू, परिजनों व ग्रामवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  शहीद जवानों ने अपने अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से बस्तर की आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की रखी नींव

Related Articles

Back to top button