kadwaghut logo final
राजनांदगांव| सर्विस लेन से तहसील कार्यालय जाने वाली रोड किनारे कचरा डंप होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जमा कचरे के कारण मार्ग की चौड़ाई प्रभावित होती है।
साथ ही गंदगी भी फैल रही है। बारिश में कचरा सड़ने से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है। बीमारी की आशंका बढ़ जाती है। निगम ने कई जगह डंप कचरे का उठाव कराया है यहां से भी उठाव कराने की जरूरत है।
अगली खबर लोड हो रही है...
