छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में आवारा मवेशियों पर निगम की कार्रवाई, सड़कों से मवेशी पकड़े गए …

By kadwaghut|29 Aug 2026, 1:30 PM
f X W

रायपुर: उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा – निर्देश के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनों के माध्यम से राजधानी शहर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सड़क मार्गों में काउकेचर टीम एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से आवारा मवेशियों की धरपकड़ करने का अभियान प्रतिदिन नियमित रूप से सतत निरंतर जारी है।

आज आवारा मवेशियों की सड़कों से धरपकड़ के अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर निगम के विभिन्न जोनो में भिन्न क्षेत्रों भाठागांव संतोषी नगर, मठपुरैना रिंग रोड क्षेत्र, पेंशनबाड़ा, बूढ़ापारा, लाखेनगर मार्ग क्षेत्र से सहित अन्य क्षेत्रों में सड़क मार्गो से आवारा मवेशियों की धरपकड की गई, इसमें जोन 6 की काऊकैचर टीम द्वारा भाठागांव क्षेत्र सड़क मार्ग से 9 आवारा मवेशियों, जोन 6 क्षेत्र में संतोषी नगर मठपुरैना रिंग रोड क्षेत्र सड़क मार्ग से 13 आवारा मवेशियों की काऊकैचर वाहन की सहायता से धरपकड़ की, वहीं जोन 4 क्षेत्र में जोन 4 काऊकैचर टीम की सहायता से जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 57 क्षेत्र में पेंशनबाड़ा, वार्ड 45 क्षेत्र में बूढ़ापारा एवं वार्ड 44 में लाखेनगर क्षेत्र सड़क मार्ग पर कुल 5 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की। राजधानी शहर रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों की काऊकैचर टीमों के श्रमवीरों के माध्यम से सड़क मार्गो से आवारा मवेशियों की धरपकड का अभियान सतत निरतर जारी रहेगा।

रायपुर नगर पालिक निगम ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी मवेशी मालिको से लगातार विनम्र अपील की है कि वे अपने पालतू मवेशियों को बाधकर रखें और उन्हें सड़कों पर खुले में कदापि ना छोडें। कारण कि उनके द्वारा अपने पालतू मवेशियों को सड़क मार्गो में खुले में छोड़े जाने पर सडक दुर्घटनाओ की निरन्तर आशंका बनी रहती है। अन्यथा की स्थिति में मवेशी मालिकों पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए संबंधित मवेशी मालिक अपने मवेशियों को सड़कों पर खुले में छोड़ने के कारण स्वतः जवाबदेह रहेंगे।

READ ALSO  CG : 5 यात्री बसों में मिली खामियां, 15 हजार 300 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button