गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़

CG : नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हालत गंभीर रायपुर रेफर …

By kadwaghut|27 Aug 2026, 3:32 PM
f X W

गरियाबंद: जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, धमतरी निवासी युवक को नशे की लत छुड़ाने के लिए घटना से एक दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के अगले ही दिन युवक ने बाथरूम में जाकर खुद को अंदर बंद कर लिया और फांसी लगाने का प्रयास किया।

युवक के काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आने पर केंद्र में मौजूद लोगों को संदेह हुआ। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल जिला चिकित्सालय गरियाबंद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और घटना की जांच कराए जाने की बात कही है। फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के बाद ही घटना के पीछे की वजह सामने आने की उम्मीद है।

READ ALSO  आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनजातीय उत्थान और नक्सलवाद से मुक्ति से ऐतिहासिक बदलाव
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button