छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : त्रिनेत्र योजना के सीसीटीवी कैमरों की जांच और संचालन की मांग की…

By kadwaghut|29 Jul 2026, 10:58 AM
f X W

राजनांदगांव , विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रस्तावित त्रिनेत्र योजना के तहत लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की जांच कर उन्हें शीघ्र चालू कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि लगभग दो वर्ष पहले शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्र में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की गई थी।

Advertisement
Advertisement

संगठन का दावा है कि इस योजना के लिए व्यापारियों और उद्योगपतियों से भी राशि एकत्र की गई थी, लेकिन अब तक योजना की वर्तमान स्थिति, कितने कैमरे लगाए गए और कितने चालू हैं, इसकी सार्वजनिक जानकारी नहीं दी गई है।

पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में शहर में चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारी भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठा चुके हैं। ऐसे में नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव, संचालन और निगरानी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन में जिले और आसपास के क्षेत्रों में बाहरी लोगों के आगमन में वृद्धि होने का दावा करते हुए उनके सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई की भी मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में अरुण गुप्ता, अनूप श्रीवास, ओमप्रकाश अग्निहोत्री, योगेश बागड़ी, लाल मुनाई सिंह, शिव वर्मा, योगेश मुदलियार, मोहित यादव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज कुलपतियों ने जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर दिया जोर

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins