छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आईएमपीएस शुरू, सहकारी बैंक के 4 लाख ग्राहकों को तत्काल राशि ट्रांसफर की सुविधा…

By kadwaghut|27 Aug 2026, 10:49 AM
f X W

राजनांदगांव , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव की 49वीं वार्षिक साधारण सभा बुधवार को उदयाचल प्रांगण में हुई। इसमें राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की सभी 356 समितियों के प्राधिकृत अधिकारी शामिल हुए। सभा में किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधा देने, सहकारी समितियों को मजबूत करने और बैंकिंग सेवाओं के आधुनिकीकरण पर चर्चा हुई।

सभा में बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल ने आईएमपीएस (इमीडिएट पेमेंट सर्विस) सुविधा का शुभारंभ किया। इसके शुरू होने से बैंक से जुड़े करीब 4 लाख ग्राहकों को तत्काल राशि हस्तांतरण की सुविधा मिलेगी। ग्राहक जरूरत के अनुसार कम समय में राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। बैंक प्रबंधन ने इसे बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के अंत में बैंक उपाध्यक्ष भरत वर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर सोनी, अधीक्षक सुरेश द्विवेदी, मनीष श्रीवास्तव, प्रकाश शुक्ला, संजय बाजपेयी, योगेश्वर वर्मा, नोडल अधिकारी रवि मिश्रा, योगेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

समिति प्रतिनि​धियों के प्रयास की सराहना की उन्होंने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजना धान खरीदी को समितियों के माध्यम से व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से प्रारंभ करने में समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने अधिकारियों और समिति प्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल ने धान खरीदी के शुरुआती दौर में सामने आई विषम परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजना को समितियों के माध्यम से व्यवस्थित और सुचारू रूप से शुरू कराने में प्राधिकृत अधिकारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने अधिकारियों और समिति प्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की।

READ ALSO  राजनांदगांव : वीएसके एप की ऑनलाइन हाजिरी में जिले के 264 शिक्षक मिले नदारद...

सभा में किसानों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने, सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने तथा बैंक और समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। बैंक की आगामी कार्ययोजनाओं और ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। सभा का संचालन बैंक प्रबंधक प्रकाश अखिलेश ने किया।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button