छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आजाद हिंद एक्सप्रेस में हादसा टला मवेशी के टकराने से कपलिंग टूटी…

By lokesh sharma|07 Aug 2026, 10:13 AM
f X W

राजनांदगांव , हावड़ा से पुणे जाने वाली आज़ाद हिंद एक्सप्रेस में राजनांदगांव और बांकल स्टेशन के बीच गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे अचानक एक जानवर के ट्रैक पर आ जाने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। घटना के दौरान जनरल कोच से जुड़ी कपलिंग प्रभावित हो गई, जिसके कारण ट्रेन को तत्काल रोका गया।

Advertisement
Advertisement

सूचना मिलते ही रेलवे विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से रेस्क्यू एवं तकनीकी सुधार कार्य करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से आगे के गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान यात्रियों में कुछ समय के लिए घबराहट का माहौल रहा, लेकिन रेलवे अधिकारी-कर्मचारियों ने सभी यात्रियों को आश्वस्त किया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटनास्थल पर उपस्थित आदित्य टंडन ने भी यात्रियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें शांत रहने और रेलवे प्रशासन का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। यात्रियों को आवश्यक सहायता एवं सांत्वना प्रदान करने में उनका सहयोग रहा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सौर सुजला योजना से खेतों तक पहुंचा सिंचाई का भरोसा…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins