छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बरसात में तंबू तान बैठे ग्रामीण, आश्वासन पर माने…

By kadwaghut|25 Aug 2026, 10:57 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , जिले के अंतिम छोर सिवनी (बीरूपारा) स्थित शासकीय स्कूल में नियमित शिक्षक की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। स्कूल में शिक्षक की कमी से नाराज ग्रामीणों ने बरसात के बीच स्कूल के सामने तंबू तानकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि स्कूल में नियमित शिक्षक की व्यवस्था नहीं की गई तो वे स्कूल में ताला लगा देंगे।

ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और शिक्षक की व्यवस्था का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरत के लिए उन्हें बरसात में तंबू लगाकर बैठने को मजबूर होना पड़ा। उनका कहना था कि स्कूल में नियमित शिक्षक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है।

बच्चों व अधिकारियों के अनुसार स्कूल के प्रधान पाठक स्वास्थ्यगत कारणों से अध्यापन कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में स्कूल में नियमित शिक्षक की आवश्यकता और अधिक महसूस की जा रही थी।

एक नियमित शिक्षक की व्यवस्था की गई ग्रामीणों के विरोध के बाद तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), संकुल स्रोत समन्वयक व प्राचार्य-संकुल समन्वयक ने मिलकर स्कूल में शिक्षकीय व्यवस्था संभाली। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि स्कूल में एक अतिरिक्त नियमित शिक्षक की व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया। बीईओ के अनुसार बीरू पारा स्कूल में एक प्रधान पाठक और दो ट्यूटर शिक्षक पहले से कार्यरत थे, पर ग्रामीण नियमित शिक्षक की मांग कर रहे थे।

READ ALSO  CG : लोभ ही बनता है भोग और रोग का कारण : मुनि संवेगरत्न सागर ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button