छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक में किए मां नर्मदा के दर्शन…

By kadwaghut|24 Aug 2026, 4:52 PM
f X W

नर्मदा कुंड और जलेश्वर माहदेव में की पूजा-अर्चना

रायपुर । श्रावण मास के अंतिम सोमवार उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मध्यप्रदेश के पवित्र नर्मदा नगरी अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा के दर्शन किए। उन्होंने नर्मदा उद्गम स्थल स्थित नर्मदा कुंड में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नर्मदा कुंड एवं नर्मदा उद्गम स्थल के पवित्र परिसर में पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने जलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को अमरकंटक में धार्मिक आस्था का विशेष महत्व रहा। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण और जनहित की कामना करते हुए मां नर्मदा से प्रार्थना की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : यदि किसी का भला हो जाए तो यह इस जीवन की उपलब्धि है…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins