छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : सशक्तीकरण की नई इबारत: महतारी वंदना योजना से नीलम के आंगन में आई समृद्धि…

By lokesh sharma|12 Apr 2026, 12:55 PM
f X W

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित महतारी वंदना योजना से प्रदेश में महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में आरंग विकासखंड के ग्राम नारा मंदिर हसौद की निवासी नीलम देवांगन की सफलता की एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है। नीलम देवांगन को योजना की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी देवांगन द्वारा दी गई। प्रारंभ में मिलने वाली मासिक राशि भले ही कम लगी, लेकिन नीलम ने इसका उपयोग सोच-समझकर किया और इसे आत्मनिर्भरता का माध्यम बना लिया।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने सबसे पहले अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एलआईसी की किश्त जमा करना शुरू किया, जिससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही नीलम ने अपने आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को साकार करते हुए घर के एक छोटे से हिस्से में फैंसी स्टोर की शुरुआत की। दुकान के लिए आवश्यक सामग्री उन्होंने योजना से प्राप्त राशि से ही खरीदी। धीरे-धीरे उनकी दुकान गांव की महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो गई और आज यह एक स्थायी आय का स्रोत बन चुकी है। दुकान से होने वाली आमदनी और योजना की नियमित सहायता ने नीलम के परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है।

अब वे न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। नीलम देवांगन का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस महत्वाकांक्षी योजना ने महिलाओं को आत्मसम्मान और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें रोजगार सृजन की दिशा में प्रेरित कर रही है। नीलम ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह पहल उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक बनी है।

READ ALSO  राजनांदगांव : शालीमार एक्सप्रेस में 1 अतिरिक्त एसी-3 कोच ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins