कवर्धा जिलाछत्तीसगढ़

CG : इन जगहों में होलिका दहन करने पर रोक …

By lokesh sharma|28 Feb 2026, 11:49 AM
f X W

कवर्धा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा होलिकोत्सव के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मैदानी अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आम नागरिकों को विशेष जागरूकता एवं सतर्कता बरतने की अपील की गई है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक विद्युत दुर्घटना को नियंत्रित करने समूचित अमले के साथ शिकायत केन्द्रों में सम्पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश भी दिये गये हैं। विद्युत दुर्घटना से बचने हेतु विद्युत उपकेन्द्रों, खम्बों, लाईनों तथा ट्रांसफार्मरों के निकट होलिका दहन न करने एवं रंगों की बौछार ना करने की समझाईश दी गई है। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगाव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की जागरूकता एवं शालीनतापूर्वक रंगोत्सव विद्युत कंपनी सहित सभी के लिये हितकारी होगा।

Advertisement
Advertisement

कार्यपालक निदेशक श्री सेलट ने बताया कि होलिकोत्सव पर अवकाश होने के बावजूद बिजली संबंधी शिकायतों के शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करने वितरण कंपनी के कॉल सेंटर, फ्यूज आफ कॉल सेंटर सामान्य दिनों की भांति क्रियाशील रहेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए केन्द्रीकृत कॉल सेंटर का 1912 दिन-रात क्रियाशील रहता है। इस नंबर पर उपभोक्तागण किसी भी समय 1912 पर हिन्दी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पॉवर कंपनी के बिजली मितान बॉट वाट्सऐप नंबर 9425551912 पर भी बिजली आपूर्ति, ट्रांसफॉर्मर खराबी एवं बिजली संबंधित शिकायत आसानी से दर्ज करा सकते हैं। विद्युत प्रणालियों से छेड़छाड़ अथवा अन्य किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना संबंधी जानकारी उपभोक्तागण तत्काल निकटस्थ विद्युत कार्यालय में देवें। उपभोक्तागण ”मोर बिजली ऐप“ के माध्यम से भी अपने समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। जनसामान्य की सावधानी से किसी भी प्रकार की संभावित विद्युत दुर्घटनाओं से आसानी से बचा जा सकता है।

विद्युत दुर्घटना रोकने टिप्स -होलिका दहन विद्युत प्रणालियों के निकट न करें. -विद्युत लाईनों-ट्रांसफार्मर पर कोई वस्तु न फेंके. -विद्युत दुर्घटना की सूचना तत्काल निकटस्थ कार्यालय में दें. -विद्युत लाईनों पर रंगो की बौछार न करें. -होलिकोत्सव के दौरान बच्चों पर विशेष निगरानी रखें. निकटतम विद्युत कार्यालयों के दुरभाष नंबर जारी कवर्धा जोन कार्यालय, सहायक अभियंता मो.नं. +91-99074-49750, वितरण केन्द्र कार्यालय कवर्धा षहर, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-89823-90912, कवर्धा उपसंभाग कार्यालय,

READ ALSO  राजनांदगांव : वन अधिकार अधिनियम के संवैधानिक प्रावधान बताए…

सहायक अभियंता मो.नं. +91-79742-66789, वितरण केन्द्र कार्यालय कवर्धा ग्रामीण, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-91313-68762, वितरण केन्द्र कार्यालय रवेली, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-96911-44007, वितरण केन्द्र कार्यालय राजानवागांव, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-91313-68762, पिपारिया उपसंभाग कार्यालय, सहायक अभियंता मो.नं. +91-99817-41835, वितरण केन्द्र कार्यालय पिपरिया, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-73389-68037, वितरण केन्द्र कार्यालय इंदौरी, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-75873-7759, वितरण केन्द्र कार्यालय मरका, कनिश्ठ अभियंता मो.नं. +91-75871-18505, वितरण केन्द्र कार्यालय उडिया, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-83494-74618, सहसपुर लोहारा उपसंभाग कार्यालय, सहायक अभियंता मो.नं. +91-93996-44416, वितरण केन्द्र कार्यालय सहसपुर लोहारा, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-83494-74618, वितरण केन्द्र कार्यालय बिडोरा, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-83494-74618, वितरण केन्द्र कार्यालय रामपुर, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-79742-66789, वितरण केन्द्र कार्यालय रेंगाखार, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-75874-69506, पंडरिया उपसंभाग कार्यालय, सहायक अभियंता मो.नं. +91-93034-06435, वितरण केन्द्र कार्यालय पंडरिया, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-87703-82780, वितरण केन्द्र कार्यालय कुण्डा, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-87705-44584, वितरण केन्द्र कार्यालय कुकदूर, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-62329-41627, वितरण केन्द्र कार्यालय कापादाह, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-89828-92824, बोड़ला उपसंभाग कार्यालय, सहायक अभियंता मो.नं. +91-89592-98660, वितरण केन्द्र कार्यालय बोड़ला, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-62329-41124, वितरण केन्द्र कार्यालय पांडाताराई, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-62329-41125, वितरण केन्द्र कार्यालय चिल्फी, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-75871-81505, वितरण केन्द्र कार्यालय तरेगाँव, कनिष्ठ अभियंता मो.नं. +91-62329-41128।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins