kadwaghut logo final
राजनांदगांव | कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। 5 सितंबर को गोविंदा उत्सव पर सिर्फ डोंगरगढ़ तहसील में स्थानीय अवकाश रहेगा।
25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर डोंगरगढ़ तहसील को छोड़कर पूरे जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। 19 अक्टूबर को दशहरा महाअष्टमी पर और 11 नवंबर को भाई दूज दीपावली पर पूरे जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
अगली खबर लोड हो रही है...
