छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता …

By kadwaghut|21 Aug 2026, 12:30 PM
f X W
  • पंजीयन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 15 जुलाई से 15 सितम्बर तक

राजनांदगांव । भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता 2026 (एनएसपीसी) का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पंजीयन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 15 जुलाई से 15 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है तथा परिणाम की घोषणा 20 सितम्बर 2026 को की जाएगी। पंजीयन शुल्क के रूप में वृक्षारोपण करते समय अपनी एक सेल्फी अपलोड करनी होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों तथा अन्य प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए पांच समूह बनाएं गए हैं। जिसमें प्रथम समूह में कक्षा पहली से पांचवीं तक, द्वितीय समूह में कक्षा छठवीं से आठवीं तक, तृतीय समूह में कक्षा नवमीं से बारहवीं तक, चतुर्थ समूह में स्नातक, स्नातकोत्तर व शोधार्थी के विद्यार्थी तथा पंचम समूह में अन्य प्रतिभागियों को रखा गया है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट www.paryavaransanrakshan.org के माध्यम से पंजीयन करा सकते हंै। प्रतियोगिता के संबंध में अन्य जानकारी मोबाईल नंबर 9827153440, 9039790805, 9827175274 से प्राप्त की जा सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मवेशी चराते समय भालू ने किया हमला, गांव में फैली दहशत ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins