छत्तीसगढ़

CG : मछलीपालन से मदनूबाई सालाना कमा रही हैं 2.30 लाख …

By kadwaghut|29 Jul 2026, 11:55 AM
f X W

बीजापुर । शासन की मत्स्य पालन योजनाएं ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसका उत्कृष्ट उदाहरण बीजापुर जिले की श्रीमती मदनूबाई तलाण्डी, पति गोविंद तलाण्डी हैं, जिन्होंने मत्स्य पालन विभाग के सहयोग से मछलीपालन व्यवसाय अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

मदनूबाई तलाण्डी ने अपनी 1.00 हेक्टेयर निजी भूमि पर मत्स्य पालन विभाग की योजना के तहत 60 प्रतिशत अनुदान से तालाब का निर्माण कराया। तालाब निर्माण के बाद वे पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से मछलीपालन कर रही हैं और इस व्यवसाय से प्रतिवर्ष लगभग ₹2.30 लाख की आय अर्जित कर रही हैं। मत्स्य पालन विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन एवं समय-समय पर दिए जा रहे सहयोग से उनके उत्पादन और आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उन्हें प्राप्त हो रहा है, जिससे उनका व्यवसाय और अधिक सशक्त हुआ है। मछलीपालन व्यवसाय से मिली आर्थिक मजबूती के कारण श्रीमती मदनूबाई तलाण्डी के परिवार की आजीविका बेहतर हुई है। वे आज आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। उनकी सफलता अन्य ग्रामीण किसानों और मत्स्य पालकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव के 5 लोग हादसे का शिकार, कार-ट्रक भिड़ंत में 2 की मौत, 3 गंभीर घायल....

Related Articles

Back to top button