छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, चार मासूम बच्चों को काटा

By kadwaghut|15 Feb 2026, 12:27 PM
f X W

अंबागढ़ चौकी। नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग इलाकों में कुत्तों के झुंड घूमते देखे जा रहे हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है। बीते दिनों आवारा कुत्तों ने चार मासूम बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read Also: Rajnandgaon: आधा दर्जन लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर में कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ी है और वे समूह बनाकर गलियों एवं मोहल्लों में घूम रहे हैं। सुबह-शाम बच्चों का घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। अभिभावकों का कहना है कि कुत्तों के डर से अब वे बच्चों को अकेले बाहर खेलने नहीं भेज पा रहे हैं।

Read Also: Rajnandgaon : फर्जी पासबुक देकर ग्रामीणों से लाखों की ठगी, पोस्ट मास्टर फरार…. 150 से अधिक फर्जी पासबुक मिलने की चर्चा, पुलिस में शिकायत दर्ज

पीड़ित बच्चों के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, अन्यथा भविष्य में कोई बड़ी घटना भी हो सकती है। नागरिकों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर पहले भी मौखिक शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों की धरपकड़, नसबंदी एवं टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की है, ताकि नगरवासियों को राहत मिल सके। नागरिकों का कहना है कि जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को इस विषय पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

READ ALSO  राजनांदगांव : 117 स्कूलों में 140 प्राइवेट ट्यूटर मिले अब बच्चों की नियमित पढ़ाई होने लगी…

Read Also:: Rajnandgaon: मां बम्लेश्वरी मंदिर रोप-वे 16 से 27 फरवरी तक रहेगा बंद

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins