kadwaghut logo final
डोंगरगढ़| ग्राम घोटिया में सोमवार को विकास, पर्यावरण और संस्कृति का संगम देखने को मिला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले यादव समाज सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही पौधरोपण और नाग पंचमी पर्व भी मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव के महापौर व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव थे। जनपद उपाध्यक्ष डोंगरगढ़ हीरा वर्मा, जिला भाजपा संगठन महामंत्री जैन कुमार मेश्राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सिन्हा, ग्रामीण भाजपा मंडल महामंत्री रवि यादव और जनपद सदस्य नीरज तेजलाल छेड़ैया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यादव समाज की ओर से अतिथियों का पारंपरिक खुमरी पहनाकर स्वागत किया। मधुसूदन यादव और यादव समाज प्रमुख रेख राम यादव ने सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इसके बाद महापौर, डिप्टी रेंजर चंद्राकर सहित अन्य अतिथियों ने शाला परिसर में पौधे लगाए।
