राजनांदगांव। गठुला और बोरी के बीच स्टेट हाईवे पर एक युवक के सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आपातकालीन सेवा से मदद मांगी। घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने में हुई कथित देरी को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने व्यवस्था पर सवाल उठाए।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क पर भीड़ देखकर कुछ राहगीर वहां रुके। एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था और लगातार वाहनों की आवाजाही के कारण किसी दूसरी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सड़क से किनारे किया गया और 112 पर सूचना दी गई।

लोगों का कहना था कि हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं था, लेकिन ऐसे समय में आपातकालीन सहायता का जल्द मौके पर पहुंचना बेहद जरूरी है।
एम्बुलेंस का इंतजार लंबा होता देख मौके पर मौजूद एक वाहन चालक ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाने की पेशकश की। इसी दौरान सहायता के लिए वाहन पहुंचने की जानकारी भी सामने आई।
घटना के दौरान राहगीरों और आसपास के लोगों ने घायल की मदद के लिए आगे आकर उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
घटना ने एक बार फिर सड़क हादसों के दौरान त्वरित आपातकालीन सहायता और समय पर उपचार की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घायल का नाम भागचंद साहू बताया जा रहा है.
