छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में खाद्य विभाग अलर्ट, कई ब्रांडों के घी के सैंपल जांच के लिए भेजे …

By kadwaghut|19 Aug 2026, 11:36 AM
f X W

रायपुर: नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत प्रवर्तन कार्रवाई एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने माना, टेमरी स्थित थोक मार्केट से गोवर्धन घी और धौलपुर घी के लीगल सैंपल लिए। वहीं गुढ़ियारी थोक बाजार से धौलपुर फ्रेश घी और अनिक घी के नमूने लिए गए। पचपेड़ी नाका क्षेत्र से श्री खाटू श्याम भोग काऊ घी और डालडा वनस्पति घी के लीगल सैंपल लिए गए।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा रायपुर के विभिन्न स्थानों से गेहूं, चना दाल, मसूर दाल और पतंजलि घी के निगरानी नमूने भी लिए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भेजा गया है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सुखदेव भगत के बस्तर दौरे से गरमाई सियासत, BJP ने कहा- ‘देखते हैं कितना दमखम है’

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins