छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : हरियाली तीज उत्सव : भोलेनाथ के भजन गाए, मनोरंजक खेलों में दिखा उत्साह…

By kadwaghut|19 Aug 2026, 11:36 AM
f X W

राजनांदगांव , अग्रहरि महिला मंडल की महिलाओं ने सावन उत्सव और हरियाली तीज के अवसर पर गंगरेल डैम और तांदुला डैम की प्राकृतिक वादियों के बीच पिकनिक का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर सावन की हरियाली और बारिश की फुहारों के बीच उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के भजन गाए गए।

महिलाओं ने अंताक्षरी सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी महिलाएं अपने-अपने घरों से तरह-तरह के पकवान लेकर पहुंचीं, जिसका सभी ने मिलकर आनंद लिया। इसके बाद मां अंगार मोती मंदिर और गंगा मैया मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

महिलाओं ने कहा कि सावन में चारों ओर फैली हरियाली और बारिश की फुहारें प्रकृति की सुंदरता को और बढ़ा देती हैं। प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने से तन-मन प्रफुल्लित हो जाता है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुषमा गुप्ता, अध्यक्ष अलका गुप्ता, संगीता गुप्ता, मंजू गुप्ता, श्रुति गुप्ता, शालिनी गुप्ता, सोना गुप्ता, आरती गुप्ता, शिखा गुप्ता, श्वेता गुप्ता, वर्षा गुप्ता, मधु गुप्ता, मंजूषा गुप्ता और ज्योति गुप्ता मौजूद रहीं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अडानी पावर प्लांट में मजदूरों का बवाल : जमकर पथराव, TI समेत कई घायल…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins