गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़

CG : किडनी मरीज की रायपुर एम्स में ईलाज के दौरान मौत …

By lokesh sharma|19 Feb 2026, 10:29 AM
f X W

गरियाबंद। सुपेबेड़ा गांव से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। पेरिटोनियल डायलिसिस पर रह रहे किडनी रोगी 49 वर्षीय प्रेमजय क्षेत्रपाल की इलाज के दौरान एम्स में मौत हो गई। वह पिछले पांच वर्षों से घर पर ही पेरिटोनियल डायलिसिस करवा रहा था।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, प्रेमजय के पेट में लगा डायलिसिस फिस्टुला पुराना होने के कारण करीब 20 दिनों से ब्लॉक हो गया था। इससे रोजाना तीन बार होने वाला डायलिसिस बंद हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने करीब एक सप्ताह पहले उसे एम्स में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टर हाथ में फिस्टुला लगाकर डायलिसिस शुरू करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पीड़ित की सहमति नहीं होने के कारण यह प्रक्रिया रुक गई थी।

वहीं इलाज के दौरान ही प्रेमजय ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमजय के माता-पिता और एक भाई के अलावा परिवार के 8 से ज्यादा लोग किडनी की बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। बीएमओ प्रकाश साहू ने मौत की पुष्टि की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG किसानों के लिए खुशखबरी! सात सिंचाई योजनाओं पर खर्च होंगे ₹30.74 करोड़, खेतों तक पहुंचेगा पानी

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins