kadwaghut logo final
राजनांदगांव| गर्मी के बाद अब बारिश के बीच पटरी पार इलाके के रहवासियों को बिजली गुल होने की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। बारिश और खराब मौसम के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों के साथ ही दुकानों और जरूरी कामकाज पर भी असर पड़ता है।
लंबे समय तक बिजली बंद रहने पर लोगों को उमस और अंधेरे के बीच रहना पड़ता है। मंगलवार को पटरी पार इलाकों में चिखली, शांति नगर, शिव नगर, ढाबा वार्ड में लंबे समय तक बिजली गुल रही।
अगली खबर लोड हो रही है...
