छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी पकड़ाया, मामला दर्ज …

By kadwaghut|15 Aug 2026, 1:28 PM
f X W

रायपुर: थाना आमानाका पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को थाना आमानाका पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि महावीर बाजार चौक के पास एक युवक हाथ में धारदार तलवार लेकर आम सड़क पर लहरा रहा है तथा राहगीरों एवं आम नागरिकों को भयभीत कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना आमानाका पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदिग्ध युवक को पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवम राय, उम्र 22 वर्ष, निवासी कबीर नगर, रायपुर के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद कर विधिवत जप्त की गई। उक्त कृत्य के संबंध में आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला मामला गरमाया, उप अभियंता ने सौंपा स्पष्टीकरण

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins