छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर निकाली रैली…

By kadwaghut|14 Aug 2026, 1:36 PM
f X W

डोंगरगांव , पं. तुलसी प्रसाद मिश्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिरचारीकला में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर विविध कार्यक्रम हुए। तिरंगा रैली, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य प्रतियोगिता हुई। छात्र संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शाला नायक खिलेन्द्र कुमार बने। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच भारती मंडावी थीं।

Advertisement
Advertisement

विशेष अतिथि शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष दुरपत मंडले, प्रहलाद मिश्रा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य व्ही माहेश्वरी ने की। छात्र संघ चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 11वीं की आशिक, द्वितीय कक्षा 10वीं की हेमलता तथा तृतीय स्थान पर कक्षा 9वीं की खिलेश्वरी ने रही। वहीं छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षित व साथी, द्वितीय उषा व साथी तथा तृतीय मेघा व साथी ने प्राप्त किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक के लिए प्रेरित किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  टाटा पावर की एंट्री को लेकर छत्तीसगढ़ में बढ़ा विरोध, ₹435 करोड़ के दावे पर उठे सवाल

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins