छत्तीसगढ़

CG : बर्ड फ्लू बीमारी का अलर्ट जारी, मुर्गा मुर्गी खाने से करें परहेज…

By lokesh sharma|29 Mar 2026, 4:06 PM
f X W

बीमारी रोकने पशुधन विभाग ने की नाकाबंदी

Advertisement
Advertisement

सारंगढ़ बिलाईगढ़, । न्यायधानी बिलासपुर शहर के सरकण्डा क्षेत्र में फैले बर्ड फ्लू बीमारी से 5 हजार मुर्गी के मरने को ध्यान में रखते हुए उप संचालक पशुधन डॉ महेंद्र पाण्डेय ने जिले में अलर्ट जारी किया है और बचने के लिए ऐसे संदिग्ध बीमार मुर्गा मुर्गियों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए बॉर्डर में नाकाबंदी की गई है।

टिमरलगा, कनकबीरा, डोंगरीपाली, सलिहा आदि बॉर्डर पर पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। पकडे जाने पर तत्काल इसकी सूचना नजदीकी थाने को दी जाएगी। यह मनुष्य में फैलने वाली बीमारी है। वन पक्षियों या ब्रायलर की ज्यादा मात्रा में अचानक मृत्यु होने पर तत्काल सूचना नजदीकी थाना, पशु चिकित्सक या डॉ महेंद्र पाण्डेय 8359840530 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सलाह डॉ पाण्डेय ने लोगों को सलाह दिया कि, मरे हुए जानवर और बीमार पक्षियों को ना खाएं। पोल्ट्री फार्म के नजदीक अपना निवास ना रखें, थोड़ा दूर रहें क्योंकि संक्रमित हवा से बीमारी फैलता है। पोल्ट्री फार्म के सभी वर्कर को मास्क अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए। सभी लोग चिकन खाने से थोड़ा परहेज रखें। चिकन मांस को 60 डिग्री टेंपरेचर में उबाल कर खाएंगे तो कोई बीमारी होने की संभावना नहीं है। बर्ड फ्लू लाइलाज है, यह अलग अलग जीव और मनुष्य में नये रूप में परिवर्तित होता रहता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : 25 वर्षों का अनुभव, नव-आरक्षक जैसा उत्साह वतन पर मर मिटने का जज्बा आज भी बरकरार…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins