छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भंवरमरा में मनाई हरेली पौधरोपण भी किया गया…

By kadwaghut|14 Aug 2026, 12:02 PM
f X W

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ के पहले लोक पर्व हरेली तिहार पर ग्राम भंवरमरा में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। इस खास मौके पर ग्रामीणों ने बुधवार को परंपरा अनुसार कृषि यंत्रों व गेंडी की पूजा-अर्चना कर त्योहार धूमधाम से मनाया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए ग्राम में व्यापक स्तर पर पौध रोपण भी किया।

Advertisement
Advertisement

गांव के हिमाचल साहू ने बताया कि तिहार के दिन ग्रामीणों ने सुबह से ही अपने-अपने घरों में नांगर, गैंती, कुदाली और अन्य कृषि औजारों को धोकर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की। देवी-देवताओं को गुड़ और चीला का भोग लगाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल की कामना की गई। बच्चों ने गेड़ी का लुत्फ उठाया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बेमेतरा जिले में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 28.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins