छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : पुलिस, GRP और RPF की टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर की चेकिंग …

By kadwaghut|14 Aug 2026, 11:15 AM
f X W

बिलासपुर: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बिलासपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विगत दिनों से लगातार ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं कि बिलासपुर शहर में खतरनाक एवं धारदार चाकू/हथियार बाबा धाम, देवघर से लाकर आपराधिक गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार दिनांक 13.08.2026 को थाना तोरवा, GRP एवं RPF रेल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्रियों एवं उनके सामान की सघन जांच की गई, जिसमें खतरनाक एवं घातक धारदार हथियार बरामद कर जप्त किए गए।

Advertisement
Advertisement

पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, बस स्टैंड तथा शहर के अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार सघन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। बिलासपुर पुलिस द्वारा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान: दूरियां घटीं, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी: मोबाइल मेडिकल यूनिटों से 4.66 लाख से अधिक मरीज लाभान्वित ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins