DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : जशपुर में गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस

By kadwaghut|13 Aug 2026, 4:00 PM
f X W

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि, रणजीता स्टेडियम में फहराएंगे तिरंगा

Advertisement
Advertisement

रायपुर, जशपुर जिले में 15 अगस्त 2026 को देशभक्ति, उत्साह और गरिमामय वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। जशपुर जिले में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

मंत्री राजेश अग्रवाल 15 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित रणजीता स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। इसके पश्चात वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मंत्री राजेश अग्रवाल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल जिले के शहीद परिवारों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित करेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाएंगे।

समारोह में जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के माध्यम से जिलेवासियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : 11 किमी की राह पार कर लोहागांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 62 ग्रामीणों की जांच

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins