गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़

CG : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस परेड में दिखेगा अनुशासन और देशभक्ति का जज्बा …

By kadwaghut|13 Aug 2026, 3:43 PM
f X W

माओवादियों से जंग में शहीद जवानों के परिजनों को किया जाएगा सम्मान

Advertisement
Advertisement

गरियाबंद : जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परेड में 17वीं/19वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल पुरुष एवं महिला, नगर सेना पुरुष एवं महिला, एसपीसी गर्ल्स तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के दल शामिल होंगे। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर करेंगे। जबकि प्रशिक्षु सूबेदार अभिनव सिंह राजपूत परेड टू आईसी तथा प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश बंजारे रिजर्व कमांडर की भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही पुलिस बैंड, मंच पायलेटिंग दल, वाहन पायलेटिंग दल तथा दर्शन वाहन की भी व्यवस्था की गई है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर भरदा में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins