छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : बिलासपुर-कोरबा के बीच आज से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन…

By lokesh sharma|30 Sep 2025, 1:06 PM
f X W

बिलासपुर । भारतीय रेलवे की ओर से यात्रिओं के लिए एक गुड न्यूज आ रही है। एक्सप्रेस के बाद रेलवे पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चला रही है। इसी के तहत बिलासपुर से कोरबा के बीच 30 सितंबर से पूजा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन तीन अक्टूबर तक ही चलेगी। इस ट्रेन के परिचालन से नवरात्र व दशहरा पर्व पर होने वाली भीड़ कम होगी और यात्री आसानी से अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

जानें ट्रेन का रूट और समयसारिणी

तीन अक्टूबर तक चलने वाली इस ट्रेन का परिचालन समय के साथ जिन स्टेशनों में यह ट्रेन ठहरेगी, उसकी सूची रेलवे ने जारी कर दी है, ताकि यात्रियों को किसी की परेशानी न हो। 08203 बिलासपुर-कोरबा पूजा स्पेशल ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से प्रतिदिन 18:00 बजे रवाना होगी और गतौरा 18:11 बजे, जयरामनगर 18:20 बजे, कोटमी सोनार 18:28 बजे, अकलतरा 18:37 बजे, कापन 18:48 बजे, जांजगीर-नैला 18:56 बजे, चांपा 19:11 बजे, बालपुर हाल्ट 19:30 बजे, कोठारी रोड 19:37 बजे, मड़वारानी 19:44 बजे, सरगबुंदिया 19:52 बजे, उरगा 20:01 बजे और 20.30 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी।

डोंगरगढ़-इतवारी के मध्य

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में आयोजित नवरात्र मेले को देखते हुए 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक डोंगरगढ़ और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी के बीच डेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन डोंगरगढ़ से दोपहर दो बजे छूटकर आठ बजे इतवारी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी से शाम चार बजे छूटकर डोंगरगढ़ शाम छह बजे पहुंचेगी।

READ ALSO  सेवा की कहानी: श्रमिक परिवारों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins