CG : दुर्ग में LOVE, ड्रिंक और डेथ…शराब पार्टी के बाद बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत …
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शराब पार्टी के बाद गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गर्लफ्रेंड ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद वह छत पर बेसुध हालत में मिला। गर्लफ्रेंड ने उसे सीआरपी दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।इतिहास बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच विवाद की बात सामने आई है। घटना के समय उनके साथ एक और कपल भी शराब पार्टी कर रहा था।
फिलहाल पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सिद्धांत दान (28) सोमवार रात अपनी गर्लफ्रेंड अंजलीना तंवर के घर पहुंचा था। उस समय घर पर अंजलीना के साथ रायगढ़ की रहने वाली सहेली निमिषा, उसका बॉयफ्रेंड गौरव और बोरसी की ग्रेसी भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि रात में सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान सिद्धांत और अंजलीना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआती जांच के मुताबिक शराब के नशे में सिद्धांत ने अंजलीना को गाली दी, जिसके बाद अंजलीना ने उसे थप्पड़ मार दिया।
विवाद के बाद सिद्धांत गुस्से में घर की छत पर चला गया। कुछ देर बाद अंजलीना उसे देखने के लिए छत पर पहुंची तो सिद्धांत वहां बेसुध हालत में पड़ा मिला। अंजलीना ने सिद्धांत को होश में लाने की कोशिश की और उसे सीपीआर भी दिया, लेकिन उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद अंजलीना और घर में मौजूद अन्य लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद सिद्धांत को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शुरुआती जांच में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, सिद्धांत की मौत किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय घर पर अंजलीना, उसकी सहेली निमिषा, गौरव और ग्रेसी मौजूद थे। सभी से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस रात में हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। सिद्धांत किस परिस्थिति में छत पर बेसुध हुआ और उसकी मौत कैसे हुई, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
