डोंगरगांव| ग्राम चांदो स्थित गायत्री आश्रम में कामिका एकादशी पर 108 पार्थिव शिवलिंगों का भव्य रुद्र महाभिषेक व धार्मिक अनुष्ठान हुआ। भगवान शिव की आराधना और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर इस आयोजन में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर सहभागिता निभाई।
श्रद्धालुओं ने अपने-अपने पार्थिव शिवलिंगों की स्थापना कर भगवान शिव का पूजन किया। वैदिक आचार्यों एवं पुरोहितों के मार्गदर्शन में रुद्राभिषेक कराया गया। दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल सहित विभिन्न पूजन सामग्री से भगवान शिव का अभिषेक किया। शिव भजन की सुमधुर प्रस्तुति दी। रुद्राभिषेक बाद वैदिक यज्ञशाला में यज्ञ व हवन हुआ।
अगली खबर लोड हो रही है...
