छत्तीसगढ़

CG : कुएं से रेस्क्यू कर मादा भालू की जान बचाई गई …

By lokesh sharma|10 Jul 2026, 10:16 AM
f X W

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वनमंडल में एक मादा भालू फिसलकर खुले कुएं में जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कुएं को तोड़कर रैंप बनाकर भालू को सुरक्षित निकाला. जानकारी के अनुसार, घटना मनेंद्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत बिहारपुर वन परिक्षेत्र की सोनहरी बीट की है. जहां गत दिवस मादा भालू भोजन-पानी की तलाश करते हुए खुले कुएं में जा गिरी थी. सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भालू को सुरक्षित निकालने के लिए कुएं को तोड़कर पहले रैंप बनाया, जिसके जरिए भालू आसानी से कुएं से बाहर निकलकर जंगल की ओर चली गई. भालू के सुरक्षित निकालने से वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली.

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : दही हांडी की इनामी राशि से मंदिर निर्माण, बेसहारों की मदद…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins